सपने सच करो

 अगर माइंड में बिजली का झटका लगता है तो सच में क्यों लगता सोते समय।

एक समय था जब हमने खुद आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया था और खोज किया था कि हम अपना भविष्य देख सकते है और उसे बदल सकते है। भविष्य बनता है वर्तमान से। आज हम वही है जो कल सोचे थे। फर्क बस इतना है कि मैने अपने बीवी बच्चों के बारे में कभी सोचा ही नहीं था बस अपने ताकत पर घमंड था कि मैं कभी भी कुछ भी कर सकता हूं जब भी मेरा बुरा वक्त आएगा मुझमे इतनी हिम्मत है कि मैं सबको चीरते हुए आगे निकल जाऊंगा। क्योंकि उस वक्त सिर्फ कमाना और खाना ही जिंदगी था। लेकिन अब जिंदगी बदल गया है अब हमको अपना बीवी और बच्चा का बारे में सोचना है। बीवी मेरी 8 साल से दुखी है क्योंकि उसका शादी ऐसे लड़के से कर दिया गया हैं जो सच में अपने जीवन में कभी अपनी बीवी और बच्चों के बारे में नहीं सोचा। और उसी का फल आज ये मिला है कि आज हमें बच्चा भी नहीं है और एक जिंदा लाश बीवी है। ये एक ऐसा लड़का है जिसके जीवन में एक अलग ही दौड़ चल रही है वो सफलता नहीं चाहता वो भगवान बनना चाहता है। वो सदा जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहता है बिना किसी लालच के ताकि एक दिन उसे भगवान की उपाधि मिले। लेकिन जब उसको किसी की जरूरत रहता था तब वो अकेले पड़ जाता था। क्योंकि सब अपनी मदद लेकर वापस अपनी दुनिया में लौट जाते थे। और वो हमेशा इस उम्मीद में लोगों की जरूरत पर मदद करते रहता था ताकि वो सबसे आगे पहुंचे अपने जीवन में।

अब मुझे ऐसा कार्य करना है जो आगे मेरा भविष्य ऐसा बना दे कि हम नहीं भी रहे तो सब मेरे नाम से जिये। 

दुनिया में जो है वो सबके लिए है दुख है तो सबके लिए हैं तकलीफ़ है तो सबके लिए है आंसू है तो सबके लिए हैं ऐसा नहीं है कि अगर कोई चाँदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ हो तो दुख नहीं है बस फर्क इतना कि उसके दुख अलग प्रकार के है लेकिन अगर नाप तौल कर देखो तो उसे भी उतना ही दुख है जितना किसी गरीब के घर में पैदा हुआ को लेकिन यही दुख तकलीफ़ आंसू झेलकर कोई फिर भी लड़ते हुए आगे बढ़ते रहता हैं और यही  लूज़र थककर हारकर बैठ जाता हैं और फिर जिंदगी की मर्जी से जीने लगता हैं लेकिन आगे बढ़ने वाले को देखिये वो जितना नीचे गिरता है उतनी ही ताकत के साथ उठता है और फिर वही होता है जो वो चाहता है।

Comments

Popular posts from this blog

MLM (SYSTEM 1)

FEAR

मेरा योजनाबद्ध जिंदगी और अनियोजित जिंदगी (आजाद जिंदगी)